Video: मिशन चंद्रयान-3 के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, कहा- लैंडिंग तक न कुछ खाऊंगी, न पिऊंगी
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इन दिनों बेहद सुर्खियां बटोर रही हैं। अब सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की कामयाबी और सेफ लैंडिंग के लिए व्रत रखा है। इस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है जिसे सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
CM योगी और PM मोदी को राखी भेजने के बाद सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा व्रत. pic.twitter.com/fjr6PXMQSH
— Priya singh (@priyarajputlive) August 23, 2023
सीमा ने कहा कि वैसे तो मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन मैंने चंद्रयान-3 के लिए व्रत रखा है। जब तक चंद्रयान चांद पर सेफ लैंड नहीं होगा, तब तक मैं कुछ भी नहीं खाऊंगी और न ही कुछ पिऊंगी।
वीडियो में सीमा ने कहा कि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 आज शाम को सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिग कर जाए। सीमा ने आगे कहा मैं राधे-कृष्ण भगवान को बहुत मानती हूं। मैं प्रार्थना है कि चंद्रयान-3 को सफलता मिले।
