चंद्रयान 3 : सफल लैंडिंग को लेकर ईविवि छात्रों ने की प्रार्थना, बनाया सैंड आर्ट  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। चंद्रयान - 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजन अर्चन और प्रार्थनाओं का दौर शुरु हो गया है। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर चंद्रयान के सफल लैंडिंग की प्रार्थना भगवान श्रीराम और बजरंग बली से की गई। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने संगम तट पर चंद्रयान 3 का सैंड आर्ट बनाया। जिस पर तिरंगे की आकृति देकर लिखा गया हम होंगे कामयाब। साथ ही सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई। संगम पर बनाये गये  सैंड आर्ट की लोगों ने काफी सराहना की। जिसे देखने के लिए काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे। 

चंद्रयान-3 बुधवार की शाम 5.27 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मम्फोर्डगंज के सीपीआई और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखाने के लिए स्क्रीन लगाई गई है। इसकी सारी तैयारी कर ली गयी है। इन दोनों जगहों को मिलाकर 300 बच्चों के बैठने की व्यवस्था कराई गयी है। इसको लेकर अन्य विद्यालयों में भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विद्यालय खुलेंगे।

ये भी पढ़ें -बहराइच : लंबे समय से बंद इंटरसिटी का 25 अगस्त से फिर शुरू होगा संचालन

संबंधित समाचार