बरेली: नोटिस जारी हुए तो अस्पतालों ने एनओसी के लिए किया आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भूगर्भ जल के मामले में जिले की हालत ज्यादा बेहतर न होने के बावजूद व्यावसायिक संस्थान एनओसी लिए बगैर पानी का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। निजी अस्पताल भी इन्हीं में शामिल हैं।

शहर में ही 200 से ज्यादा अस्पतालों में से एक नहीं भी भूगर्भ जल विभाग से एनओसी नहीं ली है। दो माह पूर्व भू-गर्भ जल विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए थे। अब विभागीय वेबसाइट पर एनओसी लेने के लिए 15 अस्पतालों ने आवेदन किया है।

इनको भी जारी किए गए नोटिस
औद्योगिक, वाणिज्यिक, होटल, रिसार्ट, बैंक्वेट हाल, आरओ व अस्पताल को भूगर्भ जल विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य है, लेकिन तमाम संस्थान बिना एनओसी के चलाए जा रहे हैं। विभाग ने ऐसे संस्थानों को चेतावनी जारी करते हुए शीघ्र एनओसी लेने का निर्देश दिया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर शहर में खुशी की लहर, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

 

 

संबंधित समाचार