पीलीभीत: सभासदी का सपा से टिकट दिलाने के नाम पर युवक को ठगा..अब हुई शिकायत
पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। सभासद पद पर सपा से टिकट दिलाने के नाम पर युवक से हजारों रुपए ठग लिए गए। टिकट न होने पर युवक ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला साहूकारा वार्ड नंबर 13 के निवासी मोहम्मद साहिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर निकाय चुनाव में इंदिरा नगर निवासी सपा नेता ने उसे सभासद पद का टिकट दिलाने की बात कही। इसके एवज में 12 हजार रुपये ले लिए। उसका टिकट नहीं मिल सका। जब रुपए वापस मांगे तो टालमटोल शुरू कर दी।
आरोप है कि पीड़ित के भाई से गाली गलौज कर मारने की धमकी दी। अब झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इसकी पंचायत कराई गई तो एक महीने का समय दे दिया। अब समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: 25 लाख खर्च कर पत्नी को भिजवाया कनाडा, अब पति का ही नहीं उठा रही फोन, जानें पूरा मामला
