पीलीभीत: चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर गूंजा हिंदुस्तान जिंदाबाद, ढोल नगाड़े पर थिरके लोग
पीलीभीत, अमृत विचार। चंद्रयान-3 की बुधवार को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर पूरा देश जहां पूजा पाठ कर रहा था। वहीं शहर में लोग दिनभर टीवी पर निगाहें जमाए रहे। शाम को तय समय पर चंद्रमा में सफलता पूवर्क लैंडिंग हुई, तो सड़कों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद की गूंज उठ गई। कई स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को देश की इस कामयाबी पर बंधाई दी। इसे लोगों ने भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि तक बताया।
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 का लॉन्च किया था। 40 दिन का सफर तय करने के बाद 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैडिंग करनी थी। इसी को लेकर बुधवार को सुबह से ही चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह बना हुआ था। शहर से लेकर देहात तक लोग टीवी पर नजर जमाए हुए थे।
जैसे-जैसे चंद्रयान चंद्रमा के नजदीज पहुंच रहा था, टीवी पर इसरों से लाइव प्रसारण देख लोगों की धड़कने भी बढ़ रहीं थी। जब शाम को छह बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान ने सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग की। इसके बाद लोगों में उत्साह देखा गया। हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता के जयकारों से सड़कें गूंज उठी। एक दूसरे को बधाई दी गई। लोगों का कहना था कि भारत ने वह कर दिखाया, जो किसी ने भी नहीं किया। इसरों का यह पल इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों पर दर्ज होगा। उन्हें गर्व है कि भारत में यह वैज्ञानिक है, तो चंद्रमा पर भी कामयाबी की विजय पताका फहराने में कामयाब हो गए। इधर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल व मंत्री शैली अग्रवाल ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने दी बधाई
चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लेंडिंग पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बधाई दी। उनके जन सहयोग कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को इस हसीन सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी है। कहा कि चंद्र यान 3 की सफलता को लेकर दुनिया भर में धूम मची हुई है। ये स्वर्णिम दिवस है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: रिश्तेदारी से आई पत्नी तो फंदे से लटका मिला पति का शव, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस
