‘अनामिका’ और ‘अरेंज्ड मैरिज’ जी5 पर हुई रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पहले शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की सफलता के बाद जी5 ने अगले शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की घोषणा कर दी है और इस घोषणा से काफी उत्साह दिख रहा है। चार पुरस्कार विजेता निर्देशकों द्वारा चार फिल्मों की घोषणा की गई थी, जिनमें से ‘अनामिका’ और ‘अरेंज्ड मैरिज’ गुरुवार को रिलीज हो गई हैं। शेड्यूल के …

मुंबई। पहले शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की सफलता के बाद जी5 ने अगले शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की घोषणा कर दी है और इस घोषणा से काफी उत्साह दिख रहा है। चार पुरस्कार विजेता निर्देशकों द्वारा चार फिल्मों की घोषणा की गई थी, जिनमें से ‘अनामिका’ और ‘अरेंज्ड मैरिज’ गुरुवार को रिलीज हो गई हैं।

शेड्यूल के अनुसार, पहली दो-रोमांटिक थ्रिलर और ड्रामा-‘अनामिका’ और ‘अरेंज्ड मैरिज’ को रिलीज कर दिया गया है। पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रदीप सरकार और प्रियदर्शन द्वारा 45 मिनट की इन छोटी फिल्मों को बेहद पसंद किया जा रहा है। प्यार पर मॉडर्न जमाने की सोच ने बखूबी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रही हैं।

‘अनामिका’ में आदित्य सील, पूजा कुमार और हर्ष छाया नजर आ रहे हैं, वहीं ‘अरेंज्ड मैरिज’ में अली फजल, पत्रलेखा और ओमकार कपूर जैसे कलाकार हैं। यानि कि बेहतरीन निर्देशकों के साथ इनमें बेहतरीन कलाकारों की टोली भी शामिल हैं। शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल को दो भागों में विभाजित किया गया है।

संबंधित समाचार