मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन कर सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ  ने आज गुरुवार को राजधानी लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन लगाया और लोगों की फिरयाद सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूर-दूर से आए लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

बता दें कि आज जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी और पीड़ितों को न्याया दिलाने का वादा किया। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों को दुलारा और चॉकलेट भी दी।

 

संबंधित समाचार