Bhojpuri: 'महमूद मियां की गाय' करेगी भोजपुरी सिनेमा मनोरंजन, फोटो हुईं वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की नई फिल्म महमूद मियां की गाय की शूटिंग शुरू हो गयी है।  शांति मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म महमूद मियां की गाय में यश कुमार महमूद की भूमिका में नजर आने वाले हैं।यश कुमार ने कहा कि महमूद मियां की गाय मनोरंजन से भरपूर फिल्म होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/CwUL5dEJAtl/?img_index=1

इसको लेकर हम सभी बहुत एक्साइटेड है और हम इस फिल्म में अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं। हमारी फिल्म का टाइटल कहानी के हिसाब से ही लिया गया है, अभी फिल्म की कहानी बता नहीं सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो मनोरंजन भरपूर देने वाली है। 

यश कुमार ने कहा कि मुझे अलग-अलग विषयों पर फिल्म करने में मजा आता है, मेरा मानना है कि मनोरंजन के साथ-साथ सिनेमा की सार्थकता को भी लेकर चला जाना चाहिए, जो आपको हमारी सभी फिल्मों में देखने को मिलेगा। फिल्म एक्शन भी होगा, इमोशन भी होगा और अट्रैक्शन भी होगा।

 फिल्म महमूद मियां की गाय के निर्माता यश कुमार, वेद तिवारी, मनीष जैन और अशोक पांडेय हैं। इस फिल्म के निर्देशक अजय कुमार सिंह है। फिल्म में यश कुमार के साथ जोया खान, अनूप खान, धाम वर्मा, विद्या सिंह, संगीता राय, प्रेम दुबे, अजय सूर्यवंशी और सचिन श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में होंगे।

ये भी पढ़ें:- Akshara First Look Out : फिल्म ‘अक्षरा’ का फर्स्ट लुक रिलीज, हाथ में हसुआ लिए गुस्से में नजर आईं अक्षरा सिंह

संबंधित समाचार