अयोध्या: शिक्षणेत्तर संघ ने डीआईओएस दफ्तर पर धरना दे भरी हुंकार, मांगे नहीं मांगी गई तो होगा बड़ा आन्दोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रान्तीय के आह्वान पर गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर धरना दिया गया। शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि को दिया। प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव ने कहा 9 फरवरी 2016 व 28 अगस्त 2018 को सहमति पर योग्यताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एलटी ग्रेड में शिक्षक पदों पर पदोन्नति की जाए। 

सेवानिवृत पर राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश का नगदीकरण किया जाए। इसके साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए।  प्रदेशीय संगठन मंत्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कर्णिक वर्ग में पदोन्नति होने पर उच्चीकृत ग्रेड पे दिया जाए। पुरानी पेंशन तत्काल प्रभाव से बहाल की जाए। मांगे पूरी नहीं होती तो बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। 

मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला अध्यक्ष अवधेश प्रताप शुक्ला, देश दीपांकर श्रीवास्तव, विजय कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, अखिलेश तिवारी, मोहम्मद तकमील अहमद, अमरदीप सिंह, नंदकुमार यादव, विक्रांत वर्मा, विपुल पांडेय, शैलेंद्र विक्रम सिंह, घनश्याम, संजय कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अवध गौरव सम्मान से नवाजे गए कवि, तुलसी जयंती पर काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार