महाराजगंज: ARTO और पीटीओ समेत आठ गिरफ्तार, अवैध वसूली का आरोप!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगांज/गोरखपुर। यूपी के महाराजगंज जिले में परिवहन विभाग के एआरटीओ, पीटीओ और दो सिपाही को अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके साथ चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक इन लोगों पर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बस और ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि ये लोग एंट्री के नाम पर 5000 रुपये फीस वसूल रहे थे।

बता दें कि भारत-नेपाल बॉर्डर के पास महाराजगंज जिले के गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर ट्रकों और बसों से अवैध वसूली के मामले में ये एक्शन लिया गया है। कोल्हुई पुलिस ने महराजगंज के नवागत ARTO प्रदीप कुमार, PTO मथुरा प्रसाद, 2 सिपाही और चार अन्य प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: पेड़ के नीचे बैठे दो लोगों को ट्रक ने कुचला, हालत नाजुक

संबंधित समाचार