अयोध्या: चैता, कजरी, नकटा लोकगीत की प्रस्तुति से दर्शक हुए विभोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवध विश्वविद्यालय में अवधी महोत्सव 

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में अवधी महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। श्रोताओं ने अवधी लोकगीत, लोकनृत्य लोक नाट्य व काव्य सम्मेलन का आनन्द उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चैता कजरी नकटा लोकगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को सराबोर कर दिया। इसमें बबीता और ग्रुप के साथ श्वेता, अंजू गिरी, राजू रंगीला और कृष्ण नारायण संगतकार रहे। 

कहरवा और अहिरवा नृत्य की प्रस्तुति अवधी भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के विद्यार्थी रामजीत निषाद और उनके सहयोगियों में राम अनुज निषाद, अभिषेक निषाद, अवनीश कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई। वहीं लोकनाट्य प्रस्तुति पीके गौण के निर्देशन में पंचवटी में राम शीर्षक से हुई। इसकी प्रस्तुति शिव ओम पांडेय, श्रीकांत, गौरव, अंकित, लता, मानसी, टिया, मंजू गोस्वामी, रामजीत निषाद ने की। 

अवधी काव्य सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। नेपाल से आए अवधी के विद्वान एवं कवि निरहू यादव, श्याम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, नीरा कोरी, वैरागी, कमलेश चंद गुप्ता, अवधेश यादव, बृजेश यादव, धर्मेंद्र चैधरी काव्य पाठ से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

गोसाईगंज से दीपक वर्मा, प्रीतम श्रावस्तवी श्रावस्ती से, बहराइच से प्रमोद साधक, अयोध्या से हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी से ज्ञान प्रकाश आकुल रहे। साक्षी सिंह, लाडली सिंह, कीर्ति मिश्रा ने भी अवधी भजनों कर भाव विवहल कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन अवधी भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के डाॅ प्रत्याशा मिश्रा ने किया।

यह भी पढ़ें:-नवदीप रिनवा होंगे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी

संबंधित समाचार