रामनगर: फोटो कलर लैब में भड़की आग से लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। गुरुवार तड़के गर्जिया कलर लैब में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने आग पर काबू पाया अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

तडके साढ़े चार बजे अग्नि शमन कर्मियों को सूचना मिली कि जिएमयू बस  स्टैंड के पास गर्जिया लैब रामनगर में आग लगी है। सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा तो शिव सिंह रावत की फोटो लैब में आग लगी थी। जिसमे 3 कंप्यूटर, 4 फैन, एसी ,मॉनिटर सब जल चुके थे।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। दुकान स्वामी ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें पांच लाख रुपये के लगभग नुकसान होने की संभावना है। आग बुझाने वालो में मदन सिंह राणा, रमेश बंगारी,रविंद्र कुमार,अजय कुमार, अरविंद कंबोज, विक्रांत सिंह,हरकेश सिंह अग्निशमन कर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार