बरेली: रीडिंग न लेने का खेल...मीटर रीडरों की लापरवाही उपभोक्ताओं की जेब पर भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली मीटर से रीडिंग समय पर न लेने का खेल चल रहा है। देर से रीडिंग लेने से यूनिट पर चार्ज बढ़ जाता है और लोगों को अधिक बिल चुकाना पड़ता है। मीटर रीडरों के इस खेल पर अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

हर महीने 30 दिन में यूनिट की रीडिंग लेनी होती है। शहर में 100 यूनिट की रीडिंग तक 3.76 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान किया जाता है। जबकि 100 से ऊपर यूनिट की रीडिंग होने पर 7.21 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल का भुगतान करना पड़ता है। वहीं 300 के ऊपर रीडिंग गई तो तीन गुना शुल्क लगता है यानी 9.91 रुपये प्रति यूनिट और 500 के ऊपर रीडिंग होने पर चार गुना शुल्क 11.31 रुपये प्रति यूनिट लग जाता है।

इसकी वजह से एक से दो किलोवाट के उपभोक्ताओं को हर महीने समय से रीडिंग नहीं होने पर अधिक रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।

एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि अगर हर महीने मीटर रीडर समय से बिल बना दें तो लोगों को राहत मिल सकती है। सभी लोग घर पर रीडिंग करने आने वाले कर्मचारी का आईकार्ड चेक करके उससे हर महीने समय से रीडिंग करने को कहें।

ये भी पढे़ं- बरेली: सावन के आखिरी सोमवार को लेकर शुक्रवार रात 8 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म