बहराइच: बीडीओ से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। शिवपुर ब्लाक के खंड विकास अधिकारी से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में वीडियो ने चार नाम जाट और अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। इससे धरना को प्रायोजित करवाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर ब्लॉक परिसर में तीन दिनों से क्षेत्र के ग्राम प्रधान खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। 

जबकि इस समय उप चुनाव को लेकर अचार संहिता भी लगी हुई है। लोगों का कहना है कि कुछ ठेकेदार भुगतान का दबाव बनाने के लिए ग्राम प्रधान को आगे कर रहे हैं।  ब्लॉक परिसर में चल रहे धरने को गुरुवार शाम को थाने की आचार संहिता का हवाला देकर खत्म करवा दिया। इसके बाद  खंड विकास अधिकारी अमन कुमार ने थाने में तहरीर दी। 

थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर क्षेत्र निवासी अनुराग मिश्रा, भुलावन शुक्ला, अब्बल अंसारी, पुरुषोत्तम मिश्रा और अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बीडीओ द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के मामले की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें -UP News : रिहा होंगे अमर और मधुमणि त्रिपाठी, मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में मिली थी सजा

संबंधित समाचार