Kanpur News: हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने किया कमाल, क्रिकेट गेंद से बड़ा निकाला ट्यूमर, महिला पूरी तरह स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर।

कानपुर के हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने क्रिकेट गेंद से बड़ा ट्यूमर निकाला। चिकित्सकों ने पांच घंटे का ऑपरेशन एक घंटे में कर दिखाया। वहीं, पीड़ित महिला पूरी तरह स्वस्थ है।

कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने आंत में क्रिकेट गेंद से बड़ा ट्यूमर दूरबीन विधि से एक घंटे में निकाल दिया। आपरेशन के बाद पीड़ित महिला स्वस्थ है और उसे जल्दी ही घर भी भेज दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इस तरह का प्रदेश में पहला ऑपरेशन किया गया। 

फतेहपुर निवासी रेखा (27) पेट दर्द की समस्या का जिले में इलाज कराया, जब आराम नहीं मिला तो एक माह पहले हैलट अस्पताल पहुंची। यहां वरिष्ठ गेस्ट्रोसर्जन डॉ.आरके जौहरी ने महिला का सीटी स्कैन कराया तो आंत में ट्यूमर की जानकारी हुई। इस ट्यूमर को निकालने के लिए बुधवार को उन्होंने डॉ. अंशिका, डॉ.अनामिका व डॉ.अपूर्वा के साथ दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया।

डॉ. जौहरी ने बताया महिला के पेट में दो सुराध आधे सेंटीमीटर और एक सुराख एक सेंटीमीटर का किया गया। करीब एक घंटे के ऑपरेशन में महिला के पेट से 13 सेंटीमीटर आकार का ट्यूमटर निकाला गया। क्रिकेट गेंद से बड़े इस ट्यूमर को निकालने में सामान्य ऑपरेशन में 10 से 14 सेंटीमीटर का चीरा लगाना पड़ता और पांच घंटे समय चलता। दूरबीन विधि से  मरीज की आंतों को कोई नुकसान नहीं हुआ और न अधिक रक्तस्त्राव हुआ। टीम में निश्चेतना विभाग से डॉ.अपूर्व अग्रवाल, डॉ. चैत्रा व डॉ. सानिका शामिल रहीं। 

 

संबंधित समाचार