अयोध्या : तहसीलों में हड़ताल पर रहे स्टांप वेंडर, ठप रही रजिस्ट्री - लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सभी स्टांप विक्रेता कार्य बहिष्कार करके पूरे दिन हड़ताल पर रहे। हड़ताल पूरी तरह सफल रही। मिल्कीपुर में हड़ताल के चलते दूर से आए लोगों को तहसील व उप निबंधक कार्यालय मिल्कीपुर में स्टांप के लिए दर-दर भटकना पड़ा लेकिन उन्हें स्टांप नहीं मिल सका। 
  
वहीं पंजीकृत स्टाम्प विक्रेता अपनी मांगों को लेकर दुकानों पर बैठे रहे लेकिन स्टाम्प बिक्री नही किया। स्टांप न मिलने से दर्जनों लोग घंटो इंतजार कर मायूस होकर अपने घरों को लौट गए। स्टांप विक्रेताओं के हड़ताल पर जाने से सरकारी राजस्व की काफी क्षति हो रही है। बीकापुर तहसील में भी हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्री और अन्य कार्यों के लिए आए लोग बैरंग लौटने के लिए मजबूर हुए। 

सोहावल में हड़ताल के बावजूद होती रही रजिस्ट्री
सोहावल में प्रदेश संघ के आह्वान पर स्टाम्प वेंडर्स के हड़ताल पर रहने के बावजूद उपनिबन्धन कार्यालय में रोज की तरह भीड़ भाड़ रही और रजिस्ट्री का कार्य भी होता रहा। पंजीकृत स्टाम्प वेंडर्स अपनी मांगों को लेकर दुकानों पर बैठे रहे लेकिन स्टाम्प बिक्री नही किया। एक दस्तावेज लेखक ने बताया रजिस्ट्री उन क्रेता विक्रेता की हो रही है जिन्होंने अपने निर्धारित स्टाम्प पहले खरीद लिए थे लेकिन रजिस्ट्री नही करायी थी। वहीं तहसील से लेकर रजिस्ट्री कार्यालय तक शुक्रवार को स्टाम्प लोगो को नही मिले और नोटरी हलफनामा तक नहीं बन पाया। उपनिबंधक राहुल सिंह ने कहा बातचीत की जा रही है। सरकारी राजस्व की काफी क्षति हो रही है।

ये भी पढ़ें -हरदोई : चार दिन से नहीं आई बिजली, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार