Mahoba News: EVM मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य किया प्रारंभ, राजनीतिक दालों के नेता रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में ईवीएम मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य प्रारंभ किया।

महोबा में ईवीएम मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य प्रारंभ किया। ईवीएम मशीनों की चेकिंग के दौरान सभी राजनीतिक दालों के नेता मौजूद रहे।

महोबा, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रयोगार्थ जनपद के वेयर हाउस में उपलब्ध ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की आयोग द्वारा अधिकृत बीईएल बेंगलोर के चार इन्जीनियरों द्वारा शुक्रवार को सुबह 11 बजे से जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य प्रारम्भ किया गया।

एफएलसी प्रारम्भ होने के समय जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं डिप्टी कलेक्टर मृत्तुन्जय मिश्रा, ईवीएम नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, महोबा, उप जिलाधिकारी सदर महोबा, उप जिलाधिकारी, चरखारी एवं 47 मास्टरों की उपस्थिति में एफएलसी का कार्य प्रारम्भ किया गया हैं।

ईवीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक किया जायेगा। सभी मान्यता प्राप्त  राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों से   प्रतिदिन एफएलसी प्रारम्भ होने के समय से व एफएलसी समाप्ति के समय समय वेयर हाउस में उपस्थित होने की अपील की।

संबंधित समाचार