मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वो पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुरुवार को क्वारंटीन में चली गईं। उन्होंने ट्विटर पर ये जानकारी साझा की है। 58 साल की पेडनेकर ने कहा कि उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं। पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा, डॉक्टर की …

मुंबई। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वो पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुरुवार को क्वारंटीन में चली गईं। उन्होंने ट्विटर पर ये जानकारी साझा की है। 58 साल की पेडनेकर ने कहा कि उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं।

पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा, डॉक्टर की सलाह पर मैं होम क्वारंटीन में हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मैं अपील करती हूं कि वो या तो अपना टेस्ट करवा लें या फिर होम आइसोलेशन में चले जाएं। उनके परिवार के सदस्य भी होम क्वारंटीन में हैं।

शिवसेना नेता और मुंबई की सातवीं महिला मेयर किशोरी पेडनेकर ने उम्मीद जताई कि वो भगवान के आर्शीवाद से जल्द ही ठीक हो जाएंगी और काम पर लौट आएंगी।

संबंधित समाचार