अयोध्या : दिव्यांगों के लिए लगा शिविर, नदारद रहे चिकित्सक

अयोध्या : दिव्यांगों के लिए लगा शिविर, नदारद रहे चिकित्सक

मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। दिव्यांगों की सुविधा के लिए क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिवसीय दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। बारिश में भीगते हुए दिव्यांग तो पहुंच गए लेकिन चिकित्सकों की टीम नदारद रही। जिसके कारण उन्हें निराश होकर बैरंग घर वापस लौटना पड़ा। मामले की शिकायत विधायक रामचंद्र यादव के जरिए जिलाधिकारी से की गई है। 
     
जिलाधिकारी के निर्देश पर मवई ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय दिव्यांग परीक्षण शिविर में सुबह से ही बरसात में भीगते हुए कई दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने वाले पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के न पहुंचने से उन्हें मायूस होना पड़ा। वहीं दिव्यांगों शिव देवी, रेशमा बानो, रूपा देवी, उमेश कुमार, रीता देवी ने विधायक के जरिए लिखित शिकायत जिलाधिकारी से की है। विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी से वार्ता की गई है, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें -Video - देखते ही देखते सरयू नदी में समाया सरसंडा का पंचायत भवन