प्रयागराज : संयुक्त निदेशक ने आईटीआई कालेज का किया निरीक्षण
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज मंडल के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार यादव ने शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में निर्माणाधीन कार्यों, कक्षा, कार्यालय, स्टोर इत्यादि का औचक निरीक्षण किया। संस्थान में वर्ष 2023- 24 का प्रवेश होने के कारण प्रशिक्षार्थीयों की उपस्थिति कम रही, उसके लिए भी उन्होंने जानकारी ली। इस निरीक्षण कार्यों में संस्थान के प्रधानाचार्य एस के श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ कुरैशी के अलावा संस्थान के सभी अनुदेशक और कार्यदेशक के अलावा कर्मचारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : शुआट्स के पूर्व प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज
