बरेली: साप्ताहिक बाजारों से वाहन चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चोरी के बाद मात्र 8 से 12 हजार में बेच देते थे बाइक

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों से बाइक चोरी करने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद की है। चोर बाइक चोरी करने के बाद उसे आठ से 12 हजार रुपये में बेच देते थे।

आरोपियों की पहचान गांव सिरसा बिछरिया भमोरा निवासी समीर मौर्य, विनोद शर्मा, सिकलापुर फर्नीचर मंडी निवासी रोहित शर्मा, सर्वेश कश्यप और विनोद के रूप में हुई है। सीओ प्रथम श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार की रात गश्त के दौरान चोरों को पकड़ा।

पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह बाजारों में 50 रुपये की चाबी बनवाकर जाते थे। बाजारों में पार्क बाइकों में लगातार चेक करते थे, जिस भी बाइक में चाबी लगती थी, उसे चालू कर रफू चक्कर हो जाते थे। इसमें मुख्य आरोपी कारपेंटर का काम करता है। चोरों से तीन एक्टिवा और आठ बाइक बरामद हुई हैं। सभी प्रेमनगर, सीबीगंज, भोजीपुरा और फरीदपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रधान के बेटे ने किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म, भेजा जेल

संबंधित समाचार