बरेली: प्रधान के बेटे ने किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। प्रधान का बेटा किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने चार लोगों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि प्रधान के बेटे ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था, इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तीन जून को भमोरा क्षेत्र की एक महिला ने किला पुलिस को तहरीर दी थी कि हार्टमन पुल के पास से अपहरण कर उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। एक महीने बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि लंगूरा गांव के प्रधान का बेटा राकेश उसे बहलाकर ले गया था। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की तहरीर दी थी। विवेचना में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का कोई साक्ष्य नहीं मिला। किशोरी के साथ प्रधान के बेटे ने दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: डेलापीर तिराहे पर मलवा उठाने पहुंची टीम, महिलाओं ने किया विरोध

संबंधित समाचार