Kanpur में देवकीनंदन ठाकुर ने लोगों से की अपील, बोले- श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक मस्जिद की सीढ़ियों पर न चढ़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर ने लोगों से की अपील।

कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर ने लोगों से अपील की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक मस्जिद की सीढ़ियों पर न चढ़े। ताकि सनातन अस्था को ठेस न पहुंचे।

कानपुर, अमृत विचार। पांडु नगर स्थित कमला निवास में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। कथावाचक ने कहा कि औरंगजेब ने मथुरा में मंदिर को तोड़ने के बाद आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया था। भाईचारा के लिए जरूरी है कि पहले जामा मस्जिद की सीढ़ियों की जांच कराई जाए। मामला कोर्ट में है। अगर किसी को दिक्कत है तो खुदाई का जो भी  खर्च आएगा व देने को तैयार है। अपील है सात सितंबर यानी श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक मस्जिद की सीढ़ियों पर न चढ़े। ताकि सनातन अस्था को ठेस न पहुंचे।

यह है मामला

कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का दावा है कि आगरा की जामा मस्जिद में जो सीढ़ियां बनी हैं, उनके नीचे श्रीकृष्ण भगवान की मूर्तियां हैं। उन्होंने कहा, ''पहले हमारे देश में बाहर से आए मुगल आक्रांताओं ने सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति को नुकसान पहुंचाने और अपमानित करने के काम किए थे। 1670 में औरंगजेब ने मथुरा में हिंदू जनमानस के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर को तोड़कर उस स्थान पर मस्जिद बनवा दी थी।''

संबंधित समाचार