'ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है', कमलनाथ का कटाक्ष 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार के मामले में कटाक्ष किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट में लिखा है, ''जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मप्र में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार! विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।'' 

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु अग्निकांड:  रेलवे ने की यात्रियों से ट्रेन में ज्वलनशील और विस्फोटक वस्तुएं न ले जाने की अपील 

संबंधित समाचार