Kanpur Nagar Nigam की 185 सड़कें बनाएगा PWD, शासन को भेजी सूची, ये सड़क है शामिल, देखें- पूरी लिस्ट
कानपुर नगर निगम की 185 सड़कें पीडब्ल्यूडी बनाएगा।
कानपुर नगर निगम की 185 सड़कें पीडब्ल्यूडी बनाएगा। सेफ सिटी योजना के तहत हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू हुई। निगम ने सड़कों को बनाने के लिए शासन को सूची भेजी।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में 5 मीटर से ज्यादा चौड़ी 185 सड़कों को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब इन सड़कों को बनाने की पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी। शासन की ओर से नगर निगम से मांगी गई जानकारी के बाद विभाग ने इन सड़कों की पूरी डिटेल्स भेज दी है।
पीडब्ल्यूडी इन सड़कों को बनाने के साथ ही देख-रेख भी करेगा। नगर निगम अब सिर्फ छोटी सड़कों और गलियों का ही निर्माण करेगा। बता दें कि अमृत विचार ने बदहाल सड़कों पर जोरदार अभियान चलाया था।
सेफ सिटी योजना के तहत शहर की 141 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के साथ ही यहां सेफ सिटी के मानक भी पूरे किए जाएंगे। शासन ने 5 मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़कों को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने के लिए जानकारी मांगी थी।
कानपुर नगर निगम ने प्रारंभिक प्रक्रिया के तहत सड़कों की डिटेल्स दे दी है। इसमें नगर निगम कार्यक्षेत्र में आने वाली 185 सड़कें आ रही हैं। सेफ सिटी योजना के तहत पीडब्लूडी को 500 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत कर दिए गए हैं। इस बजट में ही इन टूटी सड़कों का निर्माण कार्य भी शामिल है।
इन सभी सड़कों पर हो गए बड़े गड्ढे
शहर में बरसात के बाद सड़कों का बुरा हाल हो गया है। नगर निगम द्वारा जिन 185 सड़कों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है, उनपर तो निकलना ही मुश्किल है। जोन 2 में जाजमऊ गंगा पुल से पुरानी चुंगी तक वीआईपी रोड पर साईड पटरी और ग्रीन बेल्ट का निर्माण कार्य भी पीडब्ल्यूडी करेगा। इसके साथ ही नई चु्ंगी से एमएम सुपर इंटरनेशनल स्कूल तक रोड का चौड़ीकरण कार्य भी विभाग ही करेगा।
ये सड़कें पीडब्लूडी को होंगी हस्तांतरित
- परेड चौराहा से ग्रीनपार्क चौराहा तक
- कोयला नगर से दीप हॉस्पिटल तक
- सेंगर चौराहा से हरदेव नगर चौराहा तक
- ट्रांसपोर्ट नगर में ऑक्सफोर्ड से पॉपुलर धर्मकांटा
- वनखंडेश्वर चौराहा से जरीबचौकी चौराहा तक
- परेड चौराहा से लेकर घंटाघर तक (नई सड़क)-
- सकुर्लर रोड का होगा निर्माण
- एक्सप्रेस रोड मॉल रोड से घंटाघर तक
- फूलबाग चौराहा से नयागंज चौराहा तक
- चंद्रिका देवी चौराहा से रुपम चौराहा
सेफ सिटी के तहत 185 सड़कों के निर्माण के लिए शासन को सूची भेज दी गई है। अब पीडब्ल्यूडी इन सड़कों को बनाएगा।- शिवशरणप्पा जीएन, नगर निगम
