CM योगी ने नेशनल स्पेस डे को लेकर PM मोदी का जताया आभार, Tweet कर लिखी ये बात
लखनऊ, अमृत विचार। भारत के मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर प्रत्येक देशवासी गर्व कर रहा है। इस दिन 23 अगस्त को National Space Day मनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का आम जनता समेत राजनीतिक हस्तियों ने स्वागत किया है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने इस निर्णय को सराहा है।
चंद्रमा पर 'तिरंगा फहराने' की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने हेतु अब हर वर्ष 23 अगस्त को National Space Day के रूप में मनाया जाएगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 26, 2023
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के… pic.twitter.com/FkFCKkF1p7
ये भी पढ़ें -Ghosi By Election : कांग्रेस ने दिया सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को समर्थन, पढ़ें ये लेटर
