हल्द्वानी: तड़प कर मरा जेल में बंद बेटे का हत्यारोपी सेवादार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मामूली विवाद में 35 वर्षीय बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला था

18 अगस्त से जेल में बंद था अफीम और शराब का लती सेवादार

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेटे की हत्या के आरोपी सेवादार की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सेवादार हल्द्वानी उपकारागार में बंद था। अफीम और शराब के लती सेवादार की जेल में हालत बिगड़ गई और उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

सलविंदर सिंह (65) पुत्र जंगीर सिंह गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब का सेवादार था और गुरुद्वारा स्थित सराय के कमरा नंबर 81-82 में परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि 17 अगस्त की रात किसी बात को लेकर सलविंदर की अपने बड़े बेटे दलजीत सिंह (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

आवेश में आकर सलविंदर ने दलजीत पर चाकू से हमलाकर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में खटीमा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सलविंदर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। न्यायालय के आदेश पर 18 अगस्त को सलविंदर को हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।

बताया जाता है कि 24 अगस्त को उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि सलविंदर बेटे की मौत से अवसाद में था।

अफीम और शराब की लत के चलते परेशानी और बढ़ी। जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी और वह पहने कपड़ों में ही मल त्याग करने लगा था। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि जेल में बंद सलविंदर सिंह को तबीयत खराब होने पर 24 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गई। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: माही और अंकित की Hate Love Story पर बनने जा रही है  Web-Series

 

 

संबंधित समाचार