अयोध्या: साकेत महाविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
अयोध्या,अमृत विचार। साकेत महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में हुई फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के महानगर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। फीस बढ़ोत्तरी वापस लेकर पुरानी प्रचलित फीस लागू किये जाने की मांग की है।
महानगर इकाई के उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कालेज में अंधाधुंध फीस वृद्धि से छात्र-छात्राओं में रोष है। कालेज की ओर से चित्रकला, गृह विज्ञान एमएससी भौतिकी व प्राणि विज्ञान पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ा दी गई है।
उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि अगर विषय की गम्भीरता को संज्ञान में नही लिया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में साकेत इकाई के संगठन मंत्री आकाश, शुभम द्विवेदी ,मयंक सिंह, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड पर बोले मंत्री जयवीर सिंह - छोटी घटनाओं को मुद्दा बना रहा विपक्ष
