Etawah News: शिक्षक का किया अपहरण, पत्नी से फिरौती लेकर झाड़ियों में फेंककर हो गए फरार, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में शिक्षक का अपहरण करने वाला अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

इटावा में शिक्षक का अपहरण करने वाला अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिरौती लेकर शिक्षक को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे।

इटावा, अमृत विचार। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिमारा रोड से अपने स्कूल से मीटिंग के लिए संकुल जाते समय शिक्षक का अपहरण करने व उनकी पत्नी से फिरौती के नाम पर पचास हजार रूपया वसूलने के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा कारतूस अपहरण में प्रयोग होनी वाली ईको कार के अलावा वसूले गए रूपयों में से दस हजार दो सौ रूपया भी बरामद किए गए है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया। 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव निलोई निवासी अवनीश कुमार मधुर पुत्र श्री राम उतरई में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। 22 अगस्त को वह अपनी बाइक से संकुल में आयोजित मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में ईको कार व बाइक सवार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और कार में डाल ले गए।

बाद में अपहरण करने वालों ने उनके घर जाकर अपहरण की सूचना दी और उनकी पत्नी से पचास हजार रूपया फिरौती के रूप में वसूल कर लिए। उसके बाद अपहरण कर्ता उन्हें झाडियों में डालकर फरार हो गए। बाद में उन्होने अपने साथ हुई  घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहरण व वसूली की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाने के लिए उन्होने एसओजी सर्विलांस के अलावा कोतवाली की टीम को लगाया था। प्रभारी निरीक्षक मुकेश  कुमार सोलंकी शुक्रवार की रात को अपने हमराह फोर्स के साथ गस्त पर थे तभी मुखिबर ने सूचना दी कि अपहरण करने में शामिल एक व्यक्ति धनुआ मोड के पास ईकोकार में बैठा है । वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर उन्होन छापा मारकर कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा कारतूस के अलावा नगदी बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम अंशुल पुत्र रनधीर निवासी निलोई थाना तसवंत नगर बताया। उसने बताया िक बरामद नगदी उसने अपहरण करने के बाद वसूली थी। उसने अपने साथियों के नाम भी बताए है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की। उन्होने बताया कि बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें भी जल्द पकड लिया जाएगा।

संबंधित समाचार