रामपुर: बिलासपुर में बीएसएफ के जवान की मौत, पंद्रह दिन की छुट्टी लेकर आया था घर
बिलासपुर, अमृत विचार। छुट्टी लेकर अपने घर आए बीएसएफ जवान का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। जहां शनिवार को बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया। कमांडेंट की सूचना पर मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री औलख भी गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव के रहने वाला रघुवीर सिंह का 38 वर्षीय पुत्र नानक सिंह वर्ष 2002 में 94वीं बटालियन बीएसएफ में ज्वाइन हुए थे। इस दौरान वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक नानक सिंह बीती 8 अगस्त को 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। इस दौरान उनका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस पर परिजनों ने उन्हें बीती 24 अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां नानक सिंह ने बीती 25 अगस्त की रात अंतिम सांस ली। जवान के हुए आकस्मिक निधन के बाद परिजनों ने कमांडेंट को सूचित किया। इसके बाद कमांडेंट की सूचना पर मृतक जवान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शनिवार को जवान का शव तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा। जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री औलख सिंह औलख भी गांव पहुंचे। वहीं मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी नवजोत कौर, 13 वर्षीय पुत्र अनंदप्रीत सिंह व 7 वर्षीय पुत्री अमृतप्रीत कौर को छोड़ गया है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढे़ं- रामपुर: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
