अयोध्या: दो साल से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था पिता, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो साल से पिता ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती का आरोप है कि उसका पिता उसकी आबरू से खिलवाड़ कर रहा है और शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो साल से पिता ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती का आरोप है कि उसका पिता उसकी आबरू से खिलवाड़ कर रहा है और शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती का आरोप है कि बुधवार को भी पिता ने अपनी हवस की भूख मिटाने के लिए उसको अपरना शिकार बनाया। विरोध करने पर जान से मार डालने के लिए धमकाया। आये दिन शारीरिक शोषण से तंग युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को थाने लाई और शिकायत पर 52 वर्षीय हरिश्चन्द्र वर्मा निवासी भुसिया हथिगो के खिलाफ दुराचार और धमकी की धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया।

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि हैदरगंज थाने की पुलिस टीम ने दुराचार और धमकी के मामले में नामजद हरिश्चन्द्र वर्मा निवासी भुसिया हथिगो थाना हैदरगंज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हरिश्चंद्र का पुलिस ने चालान किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।

संबंधित समाचार