हरदोई: निबंधन कार्यालय सवायजपुर में कर्मचारी का शराब पीते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/सवायजपुर। सवायजपुर निबंधन कार्यालय अपनी अजीबों गरीब करतूतों की वजह से हमेशा सुर्खियों मे रहता है। सवायजपुर निबंधन दफ्तर सवायजपुर में चतुर्थ कर्मचारी (चपरासी) के पद पर तैनात कपूर सिंह शराब पीते हुये नजर आ रहे हैं। शराब पीने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

सरकारी दफ्तर में जिस तरह से बैठकर वहां चरपरासी शराब पी रहे हैं, इससे उनकी कार्यशैली व दफ्तर की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे। अगर दफ्तर में चपरासी बेलगाम है किसी अधिकारी का डर नहीं है तो दफ्तर का सिस्टम आखिर कैसा होगा।

बताया जा रहा है कपूर सिंह इससे पहले संडीला मे थे अनियमितता और भ्र्ष्टाचार के आरोपों के बाद कपूर सिंह का ट्रांसफर सवायजपुर हुआ था, बताया जाता है इससे पहले भी कपूर  सवायजपुर निबंधन दफ्तर मे रह चुके  हैँ। उपनिबंधक नेहा ने बताया ऐसा कोई मामला संज्ञान मे नहीं आया है।

संबंधित समाचार