बहराइच: नौ वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुर्तिहा, बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली मुर्तिहा पुलिस ने रविवार को अलग अलग गांवों में दबिश देकर नौ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर रविवार को कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस ने गांवों में दबिश दी।
कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि उप निरीक्षक सुशील कुमार, उप निरीक्षक सत्य नारायण तिवारी, एसआई अनिल यादव, शंभू नाथ, अजय सिंह और सिपाहियों की अलग अलग टीम ने गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के बाद पुलिस ने खैरी चुरवा गांव निवासी गुड्डू पुत्र संतराम, धर्मपुर गांव निवासी जाकिर पुत्र साबिर पठान, लोनियनपुरवा निवासी रामचंद्र पुत्र छत्रपाल, मझरा गांव निवासी लालू पुत्र मगन बिहारी, रामानंद पुत्र बुद्धू पेशकार पुत्र चुन्नू निवासी पसियनकुट्टी माधवपुर, सेमरीघटही निबियापुरवा निवासी दत्ता पुत्र मैकू, प्रतापपुर जंगल मटेरा निवासी दन्नू यादव पुत्र गोकर्ण यादव और इसी गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र भोले के विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया था। सभी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें;-यूपी कांग्रेस ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची, देखें लिस्ट
