मुंबई: सांताक्रुज के गैलेक्सी होटल में लगी आग, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
मुंबई। मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के सांताक्रुज के गैलेक्सी होटल में आग लग गई है। बता दें आग दोपहर एक बजे लगी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग में झुलसने से अब तक 3 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और अभी भी होटल को खाली कराने की कोशिश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी सांसद के घर पर मिला 10 साल के बच्चे का शव, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
