बरेली: नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दो जगहों पर बांटा गया
बरेली,अमृत विचार। 13 सितंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा होनी है। इसके लिए जिले में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं, मगर गुरुवार को इनमें कुछ बदलाव किया गया है। कोरोना संक्रमण की वजह से श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस) में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को …
बरेली,अमृत विचार। 13 सितंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा होनी है। इसके लिए जिले में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं, मगर गुरुवार को इनमें कुछ बदलाव किया गया है।
कोरोना संक्रमण की वजह से श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस) में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दो परीक्षा केंद्रों पर बांट दिया गया है। अनुक्रमांक 4403001001 से 4403001480 रोल नंबर तक के अभ्यर्थियों को श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ही परीक्षा देनी होगी।
जबकि अनुक्रमांक 4403031001 से 4403031480 तक के अभ्यर्थी बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव पब्लिक स्कूल में परीक्षा देंगे। सिटी को-ऑडिर्नेटर वीके मिश्रा ने बताया कि यह बदलाव कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया है, जिससे केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। उन्होंने बताया कि इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों के लिए नया प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा से पहले वह इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
