हरदोई : अलग-अलग हादसों में महिला और किशोर की डूबने से मौत
कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम बेरवा में खुले में शौच के लिए गई एक महिला की रविवार की सुबह तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते चले बरसात के मौसम में क्षेत्र के तालाब पोखर गड्डों में पानी लबालब भर गया है, थोड़ी सी चूक पर व्यक्ति के साथ अनजाने में अनहोनी घटना घट जाती है। जिसका खामियाजा परिवार को उठाना पड़ता है। कोतवाली कछौना की ग्राम सभा बेरुआ में नईम की 20 वर्षी पत्नी आफरीन रविवार की सुबह खुले में शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के उत्तर दिशा में स्थित तालाब में पैर फिसलने से डूबकर मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नईम की नौ माह पूर्व बांगरमऊ की आफरीन से शादी हुई थी। थोड़ी सी चूक से परिवार की खुशियां काफूर हो गई। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस, राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
बेतवा नाले में किशोर डूबा
संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेतवा नाला लूमामऊ में दोस्तों के साथ नहाते समय एक किशोर डूब गया। क्षेत्र के मवई मुसलमानाबाद निवासी सौरभ 16 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना दोस्तों के साथ बेतवा नाला में नहा रहा था तभी नहाते समय किशोर पानी में डूब गया परिजनों सहित ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की सहायता से किशोर की तलाश में जुटी हुई है परंतु बहाव अधिक होने के कारण अभी तक किशोर का पता नही लग सका।
ये भी पढ़ें -सहारनपुर: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रख परिजनों ने लगाया जाम
