Etawah News: बेटे पर किशोरी भगाने का आरोप, परेशान मां फंदे पर झूली, पुलिस ने पिता को बैठा रखा था थाने
इटावा में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।
इटावा में बेटे पर किशोरी भगाने के आरोप से परेशान मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बेर में महिला ने छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्राम बेर के ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी पास के ही एक गांव की किशोरी लापता हो गई थी। जिसको लेकर किशोरी के परिजनों ने भरथना कोतवाली में नामजद तहरीर दे दी थी। किशोरी के परिजन पुलिस पर किशोरी की बरामदगी को लेकर लगातार दबाब बना रहे थे।
किशोरी की बरामदगी के लिए भरथना पुलिस ने आरोपी युवक के पिता रामसेवक कश्यप को हिरासत में कोतवाली ले गई थी। जिससे घर मे अकेली रह गई गोविन्दश्री दुःखी होकर फांसी के फन्दे पर झूल गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने हिरासत में बैठे रामसेवक कश्यप को फिल्हाल छोड़ दिया है।
