केंद्रीय स्वास्थ्य संगठन टीम ने एम्स रायबरेली का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राही/ रायबरेली, अमृत विचार। दिल्ली एम्स की टीम ने रायबरेली एम्स में सेवा विस्तार पर चर्चा कर जल्द ही विस्तार का भरोसा जताया।

रविवार को दिल्ली एम्स के कामन इमरजेंसी हेड एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर तेज प्रकाश और मिस रूपा रावत ने रायबरेली एम्स पहुंचकर इमरजेंसी सेवा का निरीक्षण कर संतोष जताया। इसके बाद अधिशाषी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार राजवंशी के संग बैठक कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के विस्तार पर चर्चा की।

टीम के सदस्य डॉक्टर तेज प्रकाश ने कहा कि रायबरेली एम्स स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक विस्तार किया जाएगा लेकिन  इसके साथ साथ हमें सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल को और अधिक मजबूत करना होगा और छोटे मर्ज के मरीजों को इन्हीं अस्पतालों में पहले इलाज किया जाना चाहिए। उन्हें सिर्फ रेफरल सेंटर नहीं बनना चाहिए। एम्स में जटिल रोगों का इलाज पहले से ही सुलभ है। मामूली बीमारी के मरीज यदि यहां आ जाएंगे तो जटिल रोगियों को दिक्कत होगी। इस मौके पर एम्स अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर सुयश सिंह, डॉक्टर अभय सिंह, डॉक्टर मुकुल एवं नर्सिंग स्टाफ कोमल और उत्तमा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -KBC के 15वें सीजन में रहेंगे अयोध्या के वरुण

संबंधित समाचार