एसडीएम ज्योति मौर्या केस : तीन सदस्यीय टीम दर्ज करेगी आलोक मौर्या का बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। एसडीएम ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या का मामला ठंडा होने का नाम नही ले रहा है। ज्योति मौर्या पर आवास पति अलोक ने प्रेम प्रसंग और भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाए है। जिस मामले की जांच अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद को सौपी गई है। जिनकी अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति जांच कर रही है।     
       
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाने वाले आलोक मौर्या की शिकायत पर जांच शुरु की गयी है। जांच समिति सोमवार को बयान दर्ज करेगी। आलोक के बयान और दिये गए साक्ष्यों के आधार पर समिति ज्योति मौर्या से भी पूछताछ करेगी।

अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति ने नौ अगस्त को आलोक को पूछ्ताछ के लिये बुलाया था। लेकिन आलोक ने मामले में 20 दिन का समय मांगा था। इसके बाद समिति ने आलोक को 28 अगस्त को बुलाया है। सूत्र के अनुसार जांच समिति नेआलोक को 20 दिन का समय पहले ही दिया था। माना जा रहा है कि समिति समय देने से मना भी कर सकती है। आलोक के बयान के बिना समिति अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौप सकती है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : सामाजिक उत्पीड़न पर ब्राह्मण समाज ने उठाई आवाज

संबंधित समाचार