रामपुर: स्वार के युवक को राजस्थान की युवती से प्यार, फिर भगाया...अब गिरफ्तार
DEMO IMAGE
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। राजस्थान पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ युवती को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
तहसील क्षेत्र के पुसवाड़ा निवासी निशान सिंह राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के कंवलियास मे रहकर पीओपी का काम करता था। इस दौरान युवक की अपनी पड़ोस मे रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली। दो दिन पूर्व युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ गांव ले आया।
जब युवती के परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए और राजस्थान पुलिस को युवक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती ओर युवक की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस के माध्यम से राजस्थान पुलिस को जानकारी मिलने पर स्वार कोतवाली पहुंच गई और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी युवक के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर से युवती को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस युवती ओर युवक को अपने साथ लेकर वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें- रामपुर: आंगन में सो रही बच्ची को उठा ले गया बंदर, छत से फेंका, सिर में आए 10 टांके
