दिल्ली के अन्तरराष्ट्रीय नेहरू म्यूजियम की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में संग्रहालय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ मंदिर की खुदाई में निकले अवशेषों और मंदिर के इतिहास की जानकारी देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक म्यूजियम को तैयार करने जा रहा है। इसमें मंदिर आन्दोलन के बलिदानियों की यादों को भी संजोया जाएगा। यह संग्रहालय दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय नेहरू म्यूजियम के तर्ज पर बनाया जाएगा। 
   
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि नेहरू म्यूजियम के विशेषज्ञों ने इसके लिए कुछ सुझाव दिए हैं। जिसके आधार पर योजना को तैयार किया जा रहा है। जल्दी से मूर्त रूप देने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव संपत राय से मुलाकात की। बलिदानियों के इतिहास को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए म्यूजियम में आंदोलन के इतिहास को शामिल किए जाने के विषय में वार्ता किया है। जिस पर ट्रस्ट के महासचिव ने अपनी सहमति जताई है। पूर्णिमा कोठारी ने कहा कि मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली समझती हूं कि मेरे सामने भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। बताया कि राम मंदिर निर्माण के फैसले के दौरान भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग रखी थी कि 490 वर्ष का जो राम मंदिर संघर्ष के पूरे इतिहास की जानकारी के लिए एक संग्रहालय का निर्माण कार्य इस परिसर में भी किया जाए। जिसका ट्रस्ट ने स्वागत किया है। 

ट्रस्ट को हस्तांतरित होगा अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय
प्रदेश सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को राम मंदिर म्यूजियम के लिए हस्तांतरित करने पर सहमति दे दी है। जल्द ही संग्रहालय को ट्रस्ट संचालित करेगा। यहां राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और खुदाई में निकलने वाले अवशेषों को रखा जाएगा। म्यूजियम को तैयार करने के लिए देश के अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम से जुड़े विशेषज्ञ से राय ली जा रही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : एसआई अजीत की कप्तानी में जिले की टीम को मिले 6 मेडल

संबंधित समाचार