बरेली: ऑनलाइन गेम में रकम दोगुनी का झांसा देकर 92 हजार ठगे, SSP के आदेश पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

DEMO9 IMAGE

बरेली, अमृत विचार। ऑनलाइन गेम में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक के खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए। युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती की, जिसके बाद सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर के करगैना बीडीए कॉलोनी निवासी अंकित सक्सेना ने बताया कि करगैना निवासी अनुज ने उनसे कहा कि ऑनलाइन गेम के माध्यम से वह धनराशि दोगुनी करके दे देगा। भरोसा करके उन्होंने अनुज को पांच हजार रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद अनुज ने 10 हजार रुपये वापस कर दिए। इसके बाद आरोपी ने और रकम लगाने को कहा।

इस पर उन्होंने मना कर दिया। अंकित के अनुसार 20 जुलाई को जब उन्होंने बैंक से खाता का विवरण निकलवाया तो पता चला कि खाते से कई बार में 92 हजार रुपये अलग-अलग यूपीआई आईडी पर भेजे गए हैं। अंकित ने बताया कि आरोपी ने उनकी यूपीआई आईडी का पिन और पासवर्ड चुराकर रुपये निकाल लिए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली : मदुरै रेल हादसे के बाद इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल में अलर्ट

संबंधित समाचार