बरेली: युवक ने नशे में क्राइम इंस्पेक्टर से किया दुर्व्यवहार, थाने में काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाना इज्जतनगर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाने में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। इनमें से एक युवक ने क्राइम इंस्पेक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया। क्राइम इंस्पेक्टर ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संजय नगर निवासी दुर्गेश कुमार ने अशोक विहार निवासी मनोज शर्मा के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस को शिकायत की थी। आरोप था कि मनोज ने अपना मकान बेचने के लिए उनसे बयाना लिया था, लेकिन वह अब न अपना मकान बेच रहा है न ही बयाना वापस कर रहा है। जिस पर मनोज को पुलिस ने थाने बुलाया था।

दोनों पक्षों की सुनवाई क्राइम इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच मनोज शर्मा गाली-गलौज कर दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर क्राइम ने उसे समझाकर शांत करने की कोशिश किए तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर बदसलूकी करना शुरू कर दिया। आरोपी शराब के नशे में धुत था। काफी समझाने के बाद भी वह शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

यह भी पढ़ें- बरेली : मदुरै रेल हादसे के बाद इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल में अलर्ट

संबंधित समाचार