बरेली: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान
बरेली, अमृत विचार। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक की पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
