अतीक अहमद का नौकर निकला 100 बीघे जमीन का मालिक, आईटीआर से हुआ खुलासा
प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया डॉन अतीक अहमद का खास नौकर 100 बीघे जमीन का मालिक निकला। इसका खुलासा आईटीआर से हुआ है। अतीक ने अपनी बेनामी संपत्तियों को न सिर्फ अपने परिवार वालों के नाम पर खरीदा था। बल्कि अपने करीबियों और नौकर के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति बनाई थी।
आयकर विभाग ने अतीक अहमद के नौकर सूरज पाल के नाम पर खरीदी गई करोड़ों 6 संपत्तियां चिन्हित कर जब्त की है। यूपी के प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के परिवार पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता दिखाई दे रहा है। अब पुलिस परिवार को शिकंजा रूप से तोड़ रही है।
आयकर विभाग की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमे अतीक अहमद के रिश्तेदार और गैंग मेंबर मोहम्मद अशरफ उर्फ लल्ला के नौकर सूरजपाल के नाम पर करोड़ों की संपत्ति खरीदने का मामला सामने आया है। जांच में यह भी सामने आया है कि 10 साल में करीब 100 बीघा जमीन सूरजपाल के नाम पर खरीद फरोख्त की गई है। आयकर विभाग अतीक अहमद की संपत्ति की जांच 2019 से कर रही है। ऐसी 43 संपत्तियां बेचा गया हैं।
मोहम्मद अशरफ उर्फ लल्ला अतीक अहमद के भाई अशरफ का चचेरा लगता बताया जाता है। अतीक अहमद और अशरफ ने संपत्तियां अशरफ के नौकर सूरजपाल के नाम पर खरीदी थी।अशरफ उर्फ लल्ला के नौकर सूरजपाल के नाम पर 2018 से पहले संपत्ति खरीदी बेची गई थी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: शिक्षिका ने विधायक और सांसद को दिया स्वरचित पुस्तक, हो रही सराहना
