UP T-20 League: आईपीएल की तर्ज पर होगा यूपीटी-20 लीग का आयोजन, आज से ऑनलाइन खरीदे टिकट, ये है दाम
कानपुर में यूपीटी-20 लीग मैचों का आज से ऑनलाइन मिलेगा टिकट।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर यूपीटी-20 लीग का आयोजन होगा। मैचों का आज से ऑनलाइन टिकट मिलेगा।
कानपुर, अमृत विचार। आईपीएल की तर्ज पर यूपी में पहली बार टी-20 लीग का आयोजन 30 अगस्त से होना है। ग्रीनपार्क में होने वाले मैचों को देखने के लिए दर्शक सोमवार से ऑनलाइन टिकट खरीद सकेंगे। यूपीसीए से मिली जानकारी के अनुसार सबसे सस्ता टिकट 100 रुपये का और सबसे महंगा 400 रुपये का रखा गया है।
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि 100, 200 और 400 रुपये का टिकट रखा गया है। जिसको अभी दो से तीन दिन ऑनलाइन पेटीएम से खरीदा जा सकेगा। जिसके बाद क्रिकेट प्रेमी आउटलेट से भी इनको खरीद सकेंगे। बताया कि शहर में टिकटों की बिक्री के लिए छह से सात आउटलेट बनाये गए हैं। जिनको जल्द ही सभी के लिए खोला जाएगा।
टिकट दर प्रति सीट : वीआईपी पवेलियन में 2600 सीट हैं जिसके लिए 400 रुपये का टिकट मूल्य रखा गया है। पलेलियन बालकनी में 1525 सीटों के लिए 200 रुपये का टिकट मूल्य रखा गया है।
वहीं पवेलियन बालकनी ए की 1500 सीटों के लिए दर्शक को 200 रुपये देने होगें। पलेलियन ग्राउंड ए की 1280 सीटों के लिए 200 रुपये की टिकट खरीदनी होगी। इसके साथ ही बालकनी 4800 सीट, सी स्टाल 5500 सीट, डी चेयर की 1150 सीट, ई पब्लिक 2000 सीट,बी जनरल 4000 सीट, बी गर्ल्स 150 सीटों के लिए महज 100 रुपये का टिकट मूल्य रखा गया है।
