नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार देर रात गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में नीरज चौपड़ा ने 88.17 मीटर के अपने बेस्ट एफर्ट के साथ गोल्ड जीता। यह चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक खेली गई। इस मौके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। 

सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से संदेश देते हुए बधाई हो, नीरज_चोपड़ा। WorldAthleticsChampionships में आपके अभूतपूर्व 88.17-मीटर थ्रो के कारण, आप डायमंड लीग ट्रॉफी, विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण और ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। आपकी उपलब्धियां पूरे देश की भावना को ऊपर उठाती हैं। प्रत्येक भारतीय गर्व और प्रेरणा से सातवें आसमान पर है। 

बता दें 25 वर्षीय नीरज चौपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल यूजीन में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था, जिसे उन्होंने इस बार गोल्ड में बदला। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर जीता। उन्होंने 87.82 मीटर का बेस्ट एफर्ट निकाला। यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है।

यह भी पढ़ें:-Video: स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान, कहा- हिंदू धर्म केवल धोखा है, ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं...

संबंधित समाचार