मुरादाबाद में तीन और संक्रमितों की मौत, सीएमओ कार्यालय का कर्मी सहित 123 नए पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए तीन और लोगों की मौत हो गई है। इन तीनों का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा था। इनमें एक महिला भी है। सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी व मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का जेई सहित 123 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जो रिपोर्ट आई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए तीन और लोगों की मौत हो गई है। इन तीनों का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा था। इनमें एक महिला भी है। सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी व मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का जेई सहित 123 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जो रिपोर्ट आई है, उसमें महिलाओं की भी काफी संख्या बताई जा रही है। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया।

मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना जांच में जब वह संक्रमित पाए गए तो उन्हें एल-थ्री कोविड अस्पताल टीएमयू में भर्ती करा दिया गया। यहां बागरपुर की साठ साल की महिला व सदर कोतवाली केअमरोहा गेट निवासी साठ साल के बुजुर्ग को भी भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि गुरुवार को उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। उनके शव को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परिजनों को सौंप दी गई है। वहीं एमडीएम का अवर अभियंता व सीएमओ कार्यालय का एक ऑपरेटर कोरोना संक्रमित हुआ है। बैंक के कर्मचारी भी इस वायरस की चपेट में आए हैं।

वहीं कुंदनपुर की महिला, कांशीराम के दो युवक, खुशहाल पर की महिला, लाजपत नगर के दो बुजुर्ग, सिविल लाइंस तिकोना पार्क का अधेड़, रामगंगा विहार की बुजुर्ग महिला, टीएमयू कैंपस से एक महिला सहित चार, मालवीय नगर की बुजुर्ग महिला, डबल फाटक की महिला, भातू कालोनी का अधेड़, दुर्गा मंदिर का अधेड़, सागर सराय की महिला, अगवानपुर का अधेड़्र, सिविल लाइंस राजेंद्र नगर का बालक, हनुमान मंदिर शिवपुरी का तीन साल बच्चा, रामगंगा विहार का अधेड़, सुरेंद्रपुर चाउपुरा की महिला व एक आठ साल की बच्ची, उमरी का अधेड़, सुल्तानपुर की एक महिला सहित चार लोग संक्रमित हुए हैं। मानपुर गोयल नगर का अधेड़, हिमगिरी का का बुजुर्ग, न्यू आर्य नगर की महिला, सिविल लाइंस का अधेड़, पंजाबी कालोनी का अधेड़, उमरारा की महिला, बुद्धि विहार का युवक, बुध बाजार का युवक, सरकड़ा खास का युवक कांठ का एक युवक, रतनपुर कला का युवक, मिलन विहार के दो युवक संक्रमित पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन किट की से दो हजार के करीब लोगों की जांच की गई, जिसमें चालीस के करीब लोग संक्रमित पाए गए। यह जांच मझोला, टाउन हाल, कानून गोयान, किसरौल, मूंढापांडे, कुंदरकी, ताजपुर, डिलारी, बिलारी में संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार