सपा सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल को तलाश रही प्रयागराज पुलिस, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनीष एक फिर सुर्खियों में हैं। इस बार लखनऊ बल्कि प्रयागराज पुलिस मनीष जगन अग्रवाल की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज पुलिस मनीष की खोज में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन मनीष जगन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

बता दें कि इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने मनीष जगन के खिलाफ पिछले दिनों पांच दिन के अंतराल में दो एफआईआर शिवकुटी थाने में दर्ज कराई थी। उन पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल कर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

बता दें कि पिछले दिनों ऋचा सिंह को सपा से निष्कासित कर दिया गया था। तभी से ऋचा सिंह लगातार सपा पर निशाना साध रही थी। इसी दौरान ऋचा सिंह ने आरोप लगाया था कि मनीष जगन अग्रवाल ने X (ट्वीटर) पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं।

यह भी पढ़ें:-Video: स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान, कहा- हिंदू धर्म केवल धोखा है, ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं...

संबंधित समाचार