आजमगढ़: भूमि विवाद में महिला प्रधान को घर में घुसकर पीटा, पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार क्षेत्र में जमीन रसूलपुर गांव में बीते शुक्रवार को भूमि विवाद में दबंगों ने महिला प्रधान को घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान महिला प्रधान अचेत हो गई। महिला प्रधान अर्धनग्न अवस्था में थाने पहुंचकर तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर हमलावर पक्ष के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रविवार तक इस मामले में पांच आरोपितों श्रीकिशुन पटेल, राजकुमार पटेल, राम अवतार, दिनेश कुमार व प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधान लक्ष्मी देवी का गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रौनापार थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिंद का कहना है कि अन्य आरोपित भी शीघ्र गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें:-यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं और 11वीं में पंजीकरण कराने की तारीख, जानें अब क्या है अंतिम तिथि

संबंधित समाचार